शामली में कैराना के पूर्व सांसद हुकुम सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गांव बलवा में पहुंचे दो लोगों की कार में आग लग गई। इस दौरान दोनों कारें धू-धूकर जल गई। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें...
धू-धूकर जल गई दो लग्जरी कार, आंखों के सामने हुआ लाखों का नुकसान, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं पास में खड़ी तीसरी कार ने भी आग पकड़ ली, लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचा लिया। हालांकि तीसरी कार का भी एक टायर जल गया है।
कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में अपनी कारों को खड़ा कर दिया था। अचानक गांव मीमला निवासी संदीप चौहान की कार में आग लग गई। पास में ही खड़ी गांव डुडार निवासी सुरेंद्र की स्विफ्ट कार ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते दोनों कारों से तेज लपटें निकलने लगी।
इसके अलावा पास में ही खड़ी एक तीसरी कार के टायर में भी आग लग गई। इसे ग्रामीणों ने धकेलकर दूर किया। काफी देर तक दोनों कारें धू-धूकर जलती रहीं। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते, तब तक दोनों कारों का केवल ढांचा रह गया था।
बताया जाता है कि जिस खेत में कारें खड़ी थी, उसमें कुछ समय पूर्व पत्ती जलाई गई थी। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्ती की राख में दबी चिंगारी से कार में आग लगी हो। कार मालिक संदीप चौहान ने शहर कोतवाली में कार में आग लगने की सूचना दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/