फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CM's poster burnt in Meerut; case registered against 13 SP Advocates' Wing members; raids conducted

यूपी: मेरठ में जलाया सीएम का पोस्टर, सपा अधिवक्ता सभा के 13 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए दबिश

Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
सार

Meerut News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ साजिशन होर्डिंग लगाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर जलाया गया। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। 
 

विज्ञापन
UP: CM's poster burnt in Meerut; case registered against 13 SP Advocates' Wing members; raids conducted
सीएम का पोस्टर जलाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरी चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा अधिवक्ता सभा के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पोस्टर जला दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में अधिवक्ता अनिल वर्मा और 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित करना बताया, जोकि दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन



 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ साजिशन होर्डिंग लगाने के विरोध में जगह-जगह सपा नेता और उनके कार्यकर्ताओं का हंगामा चल रहा है। सपा विधायक अतुल प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक सहित कई सपा नेताओं ने खुद ही होर्डिंग उतारे थे। सपा विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने ये विवादित होर्डिंग लगाए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को सपा अधिवक्ता सभा के 20-25 अधिवक्ता कमिश्नरी के सामने एकत्र हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर जलाते हुए नारेबाजी करनी की। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर इंटेलीजेंस ने भी अपनी रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को सौंपी। 
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने सिविल लाइन पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। एसपी सिटी ने बताया कि चार टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वीडियो के माध्यम से अज्ञात लोगों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि सबकी पहचान होने के बाद जो-जो पोस्टर जलाने में शामिल थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। 

ये भी देखें...
बागपत: 'मेरी मौत से किसी का कोई ताल्लुक नहीं', स्टेटस लगा आढ़ती के बेटे ने जान दी, गले पर तमंचा सटा मारी गोली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed