फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुरेश राणा के पिता, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखिए तस्वीरें

Sat, 09 Jan 2021 05:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Jan 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Minister Suresh Rana father's thakur Ranveer Singh Rana was cremated in Shamli
मंत्री सुरेश राणा के पिता का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद के थानाभवन में शनिवार दोपहर करीब एक बजे हजारों लोगों की उपस्थिति में गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान उनके पोते व दूसरे नंबर के पुत्र नरेश राणा के बेटे अर्जुन राणा ने अपने दादा को मुखाग्नि दी।

Minister Suresh Rana father's thakur Ranveer Singh Rana was cremated in Shamli
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को दिन निकलते ही हजारों की संख्या में गन्ना मंत्री के समर्थक, रिश्तेदार, दोस्त, समाज व आसपास क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए थे। ग्यारह बजे गन्ना मंत्री के पिता ठाकुर रणवीर सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हालांकि शनिवार को कस्बे में बाजार बंद रहता है। लेकिन शनिवार को कस्बे में शांत भीड़ रही।

Minister Suresh Rana father's thakur Ranveer Singh Rana was cremated in Shamli
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस को पीएससी व शामली ट्रैफिक पुलिस की मदद लेनी पड़ी। जिसके बाद कस्बे के दोनों और दिल्ली सहारनपुर हाईवे को बंद कर दिया गया। अंतिम संस्कार होने के बाद इन रूटों पर आवागमन शुरू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Minister Suresh Rana father's thakur Ranveer Singh Rana was cremated in Shamli
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

अंतिम यात्रा गन्ना मंत्री के आवास चौधरान पट्टी से शुरू होकर सामुदायिक चिकित्सालय के समीप स्थित श्मशान घाट तक पहुंची। जहां गन्ना मंत्री के भतीजे अर्जुन राणा ने ठाकुर रणवीर सिंह को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Minister Suresh Rana father's thakur Ranveer Singh Rana was cremated in Shamli
श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान शासन प्रशासन से लेकर विभिन्न विधायक व सैकड़ों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिनके साथ आसपास क्षेत्र के हजारों लोगों ने मुखाग्नि से पहले पार्थिव शरीर को नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed