फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two brothers died after being crushed by a vehicle

Shamli News: वाहन से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 24 Mar 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died after being crushed by a vehicle
शामली/थानाभवन। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में शामली-सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो सगे भाइयों नितेश सैनी उर्फ माेंटी (22) व कृष (18) की मौत हो गई। पिता आनंद किशोर की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाभवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी दोनों भाई रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक से मेरठ जाने के लिए घर से निकले थे। कृष की मेरठ में एनडीए की प्रवेश परीक्षा थी। उसे परीक्षा दिलाने के लिए नितेश बाइक से लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

करीब साढ़े पांच बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में हाईवे पर सिक्का और शामली के बीच पहुंचे तो किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिर गए और कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतकों के चाचा संजय ने बताया कि उन्होंने आसपास लोगों से जानकारी की तो डंफर की टक्कर से दोनों भाइयों की मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन

n अूधरा रह गया पुलिस और फौज में भर्ती होने का सपना में शामली/थानाभवन। गांव मंटी हसनपुर निवासी आनंद किशोर गांव मनट स्थित ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करते हैं। उनके दो ही पुत्र थे। इनके अलावा कोई संतान नहीं है। दोनों भाईयों का पुलिस और सेना में भर्ती होने का सपना अधूरा रह गया।मृतक भाईयों के चाचा संजय ने बताया कि नितेश ग्रेजुएशन करने के बाद यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका पुलिस में भर्ती होने का सपना था जबकि कृष ने पिछले साल इंटर की परीक्षा पास की और एनडीए में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। नितेश ने हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन उससे भी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed