फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested for sand mining near Yamuna bridge

Shamli News: यमुना पुल के पास रेत खनन करते दो गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 01 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for sand mining near Yamuna bridge
कैराना। हरियाणा सीमा पर यमुना पुल के पास मशीन से अवैध रेन खनन किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से एक जेसीबी मशीन और एक रेत से भरा डंपर बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम यमुना पुल पुलिस चौकी पर सूचना मिली थी यमुना पुल के पास हरियाणा की साइड जेसीबी मशीन से अवैध रेत खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके से दो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी नसीर निवासी गांव झाम्बा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा ने बताया कि वह डंपर किराए पर लेकर चलाता है तथा यहां से मशीन से चोरी से डंपर में रेत भरकर हरियाणा में दुकानदारों को बेचता है। दूसरे आरोपी शहजाद निवासी राणा माजरा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा ने बताया कि वह किराए पर मशीन लेकर आया है तथा यमुना नदी में रेत खनन करता है। खनन अधिकारी को फोन पर सूचित किया गया इसके बाद डंपर और जेसीबी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अवैध रेत खनन, रेत चोरी करने और चोरी का रेत बरामद होने की धारा में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed