फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two and a half feet tall Anjim Mansuri is in the news again

Shamli News: फिर चर्चाओं में ढाई फिट के अंजीम मंसूरी

Tue, 09 Sep 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two and a half feet tall Anjim Mansuri is in the news again
कैराना (शामली)। वर्ष 2022 में सोशल मीडिया पर चर्चाओें में रहे कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी ढाई फीट के अजीम मंसूरी का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर ससुराल चली गई है। बार-बार बुलाने के बावजूद वापस नहीं आ रही। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अजीम की शादी 2 नवंबर 2022 हापुड़ की बुशरा से हुई थी, जिनका कद भी लगभग ढाई फीट है। अजीम ने बताया कि उनकी पत्नी दो महीने उसके साथ कैराना में रहती है और दो महीने अपने मायके चली जाती है। इस बार वह भाई की सगाई का बहाना बनाकर चली गई। अब तक वह घर नहीं लौटी है।
विज्ञापन

अजीम का कहना है कि ससुराल में उनकी कोई कद्र नहीं की जाती। पत्नी से उन्होंने कहा था कि दोनों साथ जाएंगे, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। अजीम ने बताया कि पत्नी के बिना मन नहीं लगता। रात-दिन बस उसकी याद में रोता हूं। सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर उसे याद करता हूं। अब मेरा अल्लाह ही मालिक है। अजीम ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर कहा कि उसका दिल टूट गया है और केवल अल्लाह ही अब उनकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

............


सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओें में रहे थे अजीम
जो़डिया कुआं निवासी ढाई फीट के अजीम मंसूरी के दिल में शुरू से हसरत थी कि वह ईद अपनी बेगम के साथ ही मनाएं। वर्ष 2022 मेें निकाह से पहले अजीम मंसूरी ने कई बार थाने में पहुंचकर अपनी शादी के लिए गुहार लगाई थी। इसके अलावा वह विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम के पास भी अपने निकाह की अरदास लेकर गया था। इसके अलावा अजीम मंसूरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को भी अपने निकाह कराए जाने के लिए पत्र लिखा था। आखिरकार सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद 2 नवंबर 2022 को हापुड़ निवासी पौने 3 फुट की बुशरा के साथ अजीम मंसूरी का निकाह हो गया था। मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed