{"_id":"5e94a0388ebc3e729f68ac54","slug":"two-accused-wanted-in-robbery-arrested-shamli-news-mrt4776329102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद
विज्ञापन
शामली में आर्दशमंडी पुलिस द्वारा पकडे़ लूट के आरोपी
- फोटो : SHAMLI
लूट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने करीब 25 दिन पहले हुई लूट की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 550 रुपये बरामद किए है।
सोमवार को आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने बताया कि18 मार्च की शाम को गांव गोहरपुर निवासी सोहित मलिक अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जब वे बनत से गोहरपुर जा रहे थे, तो उसी समय रास्ते में चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर दो मोबाइल और 6500 रुपये लूट लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में चार आरोपियों अखिलेश, इंतजार, कमल और छिल्लू उर्फ सागर के नाम प्रकाश में आए थे। तभी से उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही थी। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर लूट में वांछित अखिलेश और इंतजार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट का एक मोबाइल और 550 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि अखिलेश और कमल ने दो मार्च की रात को गांव जलालपुर में रामपाल के घेर से दो मवेशी भी चोरी किए थे। थानाध्यक्ष का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश चल रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।