फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused arrested for vehicle theft; four motorcycles and a Magic vehicle recovered.

Shamli News: वाहन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक और मैजिक वाहन बरामद

Sun, 14 Jun 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for vehicle theft; four motorcycles and a Magic vehicle recovered.
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की चार बाइक और घटना में प्रयुक्त मैजिक वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने शनिवार को बताया कि आदर्श मंडी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों आशू निवासी गांव गुराना थाना बड़ौत जिला बागपत और सुहेल निवासी मोहल्ला रेता वाला दरबार खुर्द कैराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें, जिनके अगले पहिये व मुंह निकले हुए, पुरानी बाइकों की चार आरसी और घटना में प्रयुक्त मैजिक बरामद किया है। एसपी के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करते थे और उन्हें खोलकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते थे।
विज्ञापन

उनसे प्राप्त रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। चोरी की बाइक ले जाते समय उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पहचान न हो सके और जरूरत पड़ने फर्जी आरसी दिखाकर लोगों को भ्रमित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed