फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trying to kill a woman by giving poison

जहर देकर महिला को मारने की कोशिश

Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trying to kill a woman by giving poison
कैराना। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर महिला को दूध में जहर देकर मारने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला के मामा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन निवासी आलिम ने बताया कि उसकी भांजी गुलशाना की शादी चार साल पहले इस्लामनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में दिए गये दहेज से संतुष्ट नहीं थे और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वाले उसकी भांजी के साथ मारपीट करते थे। कई बार बिरादरी की पंचायत में ससुराल वालों को समझाया भी गया, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। आरोप है कि शनिवार को आरोपियों ने उसकी भांजी के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसे दूध में जहर दे दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे कैराना के एक प्राइवेट डाक्टर के क्लीनिक पर छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी जिसके बाद वह अपनी भांजी को लेकर कैराना कोतवाली पहुंचे। जहां से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला मेरठ मेडिकल में भर्ती है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed