{"_id":"58af33b84f1c1b0511b23a7e","slug":"truck-se-kuchalne-par-gayi-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलने पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलने पर गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कांधला में सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कैराना बाईपास पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे शामली के लिए रेफर कर दिया गया।
उत्तराखंड राज्य के रुड़की थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी मोहर सिंह (40) सिंचाई विभाग में सींच पर्यवेक्षक था और कांधला में ही सरकारी आवास में रहता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मोहर सिंह और सींचपाल विक्रांत बाइक से क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक शादी समारोह में जा रहे थे। जब वह कांधला में कैराना बाईपास पर मोहल्ला नया बांस चार खम्बा के पास पहुंचे तो कैराना की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से मोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
इसी दौरान आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कांधला थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल विक्रांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। देर शाम उसके परिजन भी कांधला पहुंच गए, जिसके बाद अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चालक की तलाश की जा रही है।