फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck hits high tension line, cleaner dies

Shamli News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, क्लीनर की मौत

Wed, 21 Feb 2024 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Truck hits high tension line, cleaner dies
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव सिक्का के निकट ट्रक के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से क्लीनर की मौत हो गई और चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सोमवार रात गुजरात के सूरत से कपड़ा लादकर ट्रक सहारनपुर जा रहा था। ट्रक पर चालक जनमेस निवासी गांव पनहना थाना टीकरी जिला नूंह हरियाणा और क्लीनर वसीम निवासी गांव लोहिंगा थाना टीकरी जिला नूंह हरियाणा थे। जब ट्रक आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव सिक्का के निकट पहुंचा तो लघु शंका के लिए चालक ने ट्रक को हाईवे से नीचे कच्चे में उतारकर रोक दिया। इसी दौरान ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार ट्रक से छू गया। इसकी जानकारी चालक व क्लीनर को नहीं लग पाई। ट्रक रुकने पर क्लीनर ने ट्रक की खिड़की के कुंडे को पकड़कर जैसे ही नीचे उतरने के लिए जमीन पर पैर रखा तो हाईटेंशन लाइन का तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। इसी दौरान लाइन का करंट बंद हो गया। इसके बाद चालक ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्लीनर को गंभीर हालत में निकट के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन शामली पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed