फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck entry even in no entry, so it seems jammed in the city

इसलिए लगता है शहर में जाम, नो एंट्री में भी ट्रक की एंट्री

Sat, 06 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck entry even in no entry, so it seems jammed in the city
यह है शामली में जाम लगने की बड़ी वजह नो एंट्री के वक्त शहर के अंदर ट्रक की एंट्री - फोटो : SHAMLI
नो एंट्री में भी ट्रक की एंट्री ,इसलिए लगता है शहर में जाम
विज्ञापन

शामली। शहर में गन्ने के वाहन कुछ कम हुए तो अब नो एंट्री में घुसे वाहन से जाम लगाने लगे हैं। शनिवार को दोपहर में करीब दो बजे रेलवे रोड पर मंडी से नो एंट्री में ही निकले की कोशिश कर रहे एक ट्रक से जाम के हालात बना दिए। उधर, दिन में दो बार मालगाड़ी की वजह से फाटक बंद करने से भी बुढ़ाना रोड पर जाम लगने से राहगीरों को परेशानी हुई।
शहर में कई दिन से गन्ने के वाहन जाम की वजह बने थे। शनिवार को इनकी संख्या कम हुई तो कुछ राहत मिली, लेकिन नो एंट्री में भी शहर में एंट्री कर रहे भारी वाहन जाम की वजह बने। दोपहर करीब दो बजे शहर के रेलवे रोड मंडी की ओर से एक माल वाहक बड़ा ट्रक माल उतारकर निकलने की कोशिश करने लगा। जैसे ही वो शिव चौक मोड़ पर मुड़ा, वाहनों का जाम लग गया। कई ई रिक्शा आदि रुक गई। चौक पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़कर ट्रक को वापस कराया और मुड़ने नहीं दिया। इसके बाद यहां फंसे वाहन निकाले गए। इस बाद कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी आ गई। ट्रक को शहर के अंदर से जाने से रोका गया। दरअसल, शहर के शिव चौक के पास मंडी है। नौ बजे बाजार खुलते हैं। इसके बाद यहां माल वाहक वाहन आते हैं, जिससे भीड़ लग जाती है। कुछ ट्रक माल उतारकर लौटते वक्त शहर के अंदर फंस जाते हैं ये भी जाम की बड़ी वजह है।
विज्ञापन

मालगाड़ी की वजह से भी लगा दो बार जाम
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर सुबह करीब पौने 11 बजे और शाम को पौने छह बजे के करीब दो बार बुढ़ाना रोड करीब 15 मिनट के करीब बंद रहा। जिस वजह से मेरठ -पानीपत मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई ट्रक आदि हाईवे पर खड़े हो गए। बसें ओर निजी वाहनों की भी कतार लगी रही। बस के यात्री जाम की वजह से पैदल उतरकर ही चले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक नो एंट्री रहती है, लेकिन मंडी में जो गाड़ी माल उतारने जाती हैं उन्हें दोपहर में 12 से एक बजे तक निकलने का समय दिया जाता है, लेकिन जरूरी सामान के वाहनों को छूट अभी तक दी जा रही थी, लेकिन अब आठ जून से केवल दापहर 12 से एक बजे तक का ही समय दिया जाएगा।

भंवर सिंह, यातायात निरीक्षक, शामली

यह है शामली में जाम लगने की बड़ी वजह नो एंट्री के वक्त शहर के अंदर ट्रक की एंट्री

यह है शामली में जाम लगने की बड़ी वजह नो एंट्री के वक्त शहर के अंदर ट्रक की एंट्री- फोटो : SHAMLI

शामली बुढाना फाटक पर वाहनों से लगा जाम

शामली बुढाना फाटक पर वाहनों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली में बुढ़ाना फाटक पर वाहनों से लगा जाम

शामली में बुढ़ाना फाटक पर वाहनों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed