{"_id":"5b42587e4f1c1b0f278b5493","slug":"trip-to-risky-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोखिम भरा स्कूलों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोखिम भरा स्कूलों का सफर
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
शामली। ट्यूशन फीस, वार्षिक शुल्क और ट्रांसपोर्ट के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम लेने वाले स्कूलों में नौनिहालों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। जिले के 21 स्कूलों में चल रहे 26 वाहनों की फिटनेस प्रमाण पत्र की अवधि खत्म हो चुकी है, लेकिन बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया जा रहा। साफ है कि नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को घर से स्कूल तक ले जाने और वापस छोड़ने के लिए वाहन लगे हुए है। माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कई-कई किमी दूर इन वाहनों में भेजते है। मगर, वह नहीं जानते कि जिन वाहनों में उनके नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूलों में जाते है, वह फिट, सुरक्षित और चलने लायक है भी या नहीं? इसकी पड़ताल बेशक मां-बाप ना कर सके, लेकिन परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन को इसका ध्यान रखना चाहिए। जिले में संचालित हो रहे 21 स्कूलों के 26 बस और मैजिक ऐसे है जिनकी फिटनेस प्रमाण पत्र की अवधि खत्म हो चुकी है। कई वाहनों के एक साल पूर्व और तीन साल पूर्व फिटनेस पंजीकरण समाप्त हो चुका है। मगर, अभी तक इन स्कूलों के प्रबंधन द्वारा ना तो फिटनेस का रिन्यूअल कराया और ना ही उपसंभागीय परिवहन अधिकारी के यहां पर कागजों का सरेंडर किया और ना ही अपना पंजीयन निरस्त कराया।
कुशीनगर के हादसे से भी नहीं ले रहे सबक
मई में कुशीनगर में हुए हादसे में 13 मासूमों की जान चली गई थी तथा कई बच्चे गंभीर घायल हो गए थे। इसके बाद परिवहन विभाग ने सभी स्कूल संचालकों को चेतावनी दी थी और वाहनों को फिट कराने और मानक अनुसार बच्चों को बस और कैब में बैठाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अभी तक फिटनेस नहीं कराई गई।
विज्ञापन
सभी स्कूलों को भेजा जाएगा नोटिस
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा ऐसे सभी स्कूलों को नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस में सात दिन का समय फिटनेस नवीनीकरण कराने के लिए दिया जा रहा है। यदि इसके बाद वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया तो मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और वाहनों को सीज किया जाएगा।
बाहरी जिलों के सात अन्य वाहन भी अनफिट
जून माह समाप्त होने के बाद उपसंभागीय परिवहन अधिकारी के सामने आई नई सूची में तीन स्कूल मेरठ और मुजफ्फरनगर के भी है, जिनमें शामली में सात रजिस्टर्ड बस चल रही है। इन बसों के फिटनेस पंजीकरण खत्म हो चुके है। इनको भी परिवहन विभाग द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है।
जिले में 24 स्कूलों के 33 वाहनों का फिटनेस खत्म हो चुका है, इनमें तीन स्कूल मेरठ और मुजफ्फरनगर के भी है। सभी को नोटिस भेजा जा रहा है। यदि वाहनों का फिटनेस पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया गया तो वाहनों को जब्त कर सीज किया जाएगा । - मुंशीलाल, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन