फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tricolor will be hoisted in every house with pomp: DM

धूमधाम से फहराया जाएगा हर घर तिरंगा: डीएम

Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in every house with pomp: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएम ने कहा कि 11 से 17 अगस्त की अवधि को स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत हर प्रतिष्ठानों व हर संस्थानों पर सम्मान भाव के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कहा कि जो भी लक्ष्य आपको दिया गया है उसके अनुसार रणनीति बनाते हुए कार्यक्रम को सफल सफल बनाना है। डीआईओएस और बीएसए स्वतंत्रता सप्ताह की अवधि में रोस्टर बनाकर स्कूलों में प्रभात फेरी का आयोजन करेंगे। झंडा वितरण के दौरान लाभार्थियों को झंडे की महत्ता भी बतानी है। प्रोटोकॉल के अनुसार ध्वजारोहण कराया जाना है। गांव और शहर में स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ का विशेष अभियान होगा। जनपद में 50 समूह की 594 महिलाओं द्वारा 3.20 लाख झंडे का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 1.02 लाख झंडे का निर्माण किया जा चुका है। जनपद में 2.70 लाख से अधिक झंडे फहराए जाएंगे। सीडीओ ने बताया कि 15 अगस्त पर सभी अमृत सरोवरों पर भी झंडा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। एक अगस्त को विद्यालयों में झंडा गीत का गायन होगा। बैठक में डीडीओ प्रमोद कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थाएं करेंगी अभियान में सहयोग
कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर ने जिले की विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक की। बैठक में सभी को बताया गया कि अभियान के तहत सभी आवासों सरकारी और गैर- सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों अन्य प्रतिष्ठानों, कार्यालय पर ध्वजारोहण होगा। सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आगामी 11 से 17 अगस्त की अवधि को स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में आयोजित किया जाना है। इसमें हर समुदाय की भागीदारी होगी। जिससे पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित होगा। डीएम ने कहा कि पूरा देश में आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी इस कार्यक्रम में में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed