फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transport Corporation terminates roadways bus contract

परिवहन निगम ने रोडवेज बस का अनुबंध समाप्त किया

Mon, 25 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation terminates roadways bus contract
थानाभवन (शामली)। परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित की गई बस के चालक शराब पीकर ड्राइविंग कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। शराब के नशे में धुत्त होकर अनुबंधित रोडवेज बस चलाने के मामले में चालक के पकड़े जाने के बाद परिवहन निगम ने रोडवेज बस का अनुबंध समाप्त कर दिया है। प्रवर्तन दल की जांच में ये मामला पकड़ा गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि निगम से अनुबंधित मुजफ्फरनगर डिपो की बस को अगस्त माह से कैराना, शामली, मुजफ्फरनगर से बिजनौर मार्ग पर लगाया गया था। बताया कि इससे पहले पांच अक्तूबर को उक्त रोडवेज बस मुजफ्फरनगर स्टैंड पर आकर लगी। उस समय चालक मौहम्मद अली का एल्कोमीटर से टेस्ट किया गया तो पाया कि उसने शराब पी रखी थी। उस समय चालक को बस से हटाते हुए बस के मालिक को चेतावनी दी गई थी। 15 नवंबर को उक्त रोडवेज बस शाम के समय कैराना से वाया शामली होते हुए बिजनौर के लिए चली। चालक बस को शामली से होते हुए तितावी थाना क्षेत्र के गांव धौलरा तक ले आया।
विज्ञापन

परिचालक ने परिवहन निगम के कार्यालय में फोन कर दिया। उस समय बस में 32 सवारियां बैठी थीं। प्रवर्तन दल के निरीक्षक मौके पर पहुंचे और चालक रविंद्र की जांच की तो पता चला कि वह नशे में धुत निकला। निगम ने बस के मालिक को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया। मालिक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात की। मगर परिवहन निगम इससे संतुष्ट नहीं हुआ और रोडवेज बस का अनुबंध समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed