{"_id":"5a1b056d4f1c1bf4688bdb18","slug":"training-of-bridge-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने पुल निर्माण का प्रशिक्षण लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने पुल निर्माण का प्रशिक्षण लिया
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scout guide
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यायुक्त ब्रिजेश वशिष्ठ, कॉलेज प्रबंधक जगपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में पूरे जनपद से विभिन्न कॉलेजों की 15 स्काउट और 11 गाइड की टीमों में 468 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण लेकर देश सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह, गीता और राज सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को अंतिम दिन पुल निर्माण, टेंट निर्माण, खुले स्थान में भोजन बनाना एवं फूड प्लाजा, गेट टावर एवं झांकी के साथ ही प्रदर्शन हस्तकला एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानाचार्य हीरा सिंह ने तीन दिन के कार्यक्रमों में दिए गए प्रशिक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों का रिजल्ट घोषित करते हुए सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।सभी विजेता कॉलेज टीमें दिसंबर में होने वाली तीन दिवसीय मंडल स्तरीय रैली में प्रतिभाग करते हुए अपना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान प्रवीन कुमार, सूर्यवीर सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक, रुचिता ढाका, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।