फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trained staff not appointed, how will the blood bank start?

Shamli News: प्रशिक्षित स्टाफ नहीं नियुक्त, कैसे चालू होगा ब्लड बैंक

Fri, 22 Nov 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 22 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trained staff not appointed, how will the blood bank start?
शामली। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक चालू करने के लिए कम से कम छह माह के प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत है। शासन स्तर से स्टाफ की अभी नियुक्ति नहीं हुई है। जिला अस्पताल से जिस स्टाफ को नियुक्त किया गया है, उनमें से कोई भी ब्लड बैंक के लिए प्रशिक्षित नहीं है। एक सप्ताह पहले निरीक्षण करने आई केंद्र की टीम ने ब्लड बैंक के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत बताई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के तीन साल से अधिक समय से चालू होने के बाद भी ब्लड बैंक की सुविधा मरीजों को अभी नहीं मिली है। ब्लड बैंक के लिए जिला अस्पताल में भवन तैयार कर उसमें मशीनें व उपकरण लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने से ब्लड बैेंक चालू नहीं हो सका। शासन ने जिला अस्पताल में मौजूद स्टाफ से ही ब्लड बैंक चलाने के निर्देश देते हुए उनकी जानकारी मांगी थी। जिला अस्पताल की तरफ से पैथोलोजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना, चिकित्साधिकारी डॉ. समद अली, लैब टैक्नीशियन शिवांगी व शशिकांत, स्टाफ नर्स मोनिका यादव और काउंसर शिवम के नाम शासन को भेजे गए थे। एक सप्ताह पहले केंद्र और स्टेट स्तर की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड बैंक में की गई तैयारियों का जायजा लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लड बैंक चलाने के लिए कम से कम छह माह के प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत बताई थी। जबकि जिला अस्पताल से स्टाफ के जो नाम भेजे गए थे, उनमें कोई भी ब्लड बैंक के लिए प्रशिक्षित नहीं है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि ब्लड बैंक के लिए निरीक्षण करने आई टीम ने प्रशिक्षित स्टाफ का होना जरूरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है। इसकी जानकारी निरीक्षण करने आई टीम को दे दी गई थी। अब शासन से भी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed