{"_id":"69220db454460439e708552b","slug":"train-news-shamli-news-c-26-1-smrt1047-154108-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 24 को शामली को मिलेगी दो ट्रेनों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 24 को शामली को मिलेगी दो ट्रेनों की सौगात
विज्ञापन
शामली। जनपद को सोमवार को रेलवे से जुड़ी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बड़ौत में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली-शाहदरा-शामली और शामली-दिल्ली खंड पर चलने वाली दो नई पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। शामली रेलवे स्टेशन से ट्रेन को बड़ौत के लिए रवाना किया जाएगा।
रेलमंत्री का यह दौरा बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के विशेष अनुरोध पर हो रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ने वाली मेरठ–पानीपत नई रेलवे लाइन का बजट जारी करने तथा दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी देने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
रालोद विधायक अशरफ अली और छपरौली से विधायक डॉ. अजय कुमार रेलमंत्री के समक्ष मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन पश्चिमी यूपी और हरियाणा के बीच संपर्क को नई दिशा देगी, जबकि दिल्ली-शामली खंड के दोहरीकरण से यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा और लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी संभव हो सकेगा। 24 नवंबर को शामली रेलवे स्टेशन से सजे डिब्बों के साथ पैसेंजर ट्रेन बड़ौत के लिए रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार सैनी ने बताया कि रेलवे ने ट्रेन संचालन की पूरी तैयारी कर ली है।