फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders continue to protest in case of theft in temple in Shamli

प्राचीन मंदिर में चोरी का मामला: व्यापारियों का धरना जारी, DGP को दी घटना की जानकारी, ये है बड़ी मांग

Mon, 29 Aug 2022 09:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Aug 2022 09:51 PM IST
सार

प्राचीन मंदिर में हुई चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। व्यापारियों का धरना जारी है और उन्होंने कहा कि डीजीपी और एडीजी को घटना से अवगत कराया दिया। अब सीएम योगी को भी अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
Traders continue to protest in case of theft in temple in Shamli
शामली में व्यापारियों का धरना जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं व व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं सोमवार शाम को एएसपी ओपी सिंह चौक बाजार में धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों से वार्ता की।

विज्ञापन


अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने का आह्वान किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच लोगों ने फिर से पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारी नेता विपुल जैन ने एक पुलिस अधिकारी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने घटना के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व बदसलूकी करने वाले अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की। वहीं, धरनास्थल पर जिले से व्यापारी नेता भी पहुंचे। बताया गया कि धरना अभी जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्रामीणों में खौफ: छह दिन से गांव में पसरा सन्नाटा, हाथ नहीं आया इनामी कुख्यात, देखें दहशत की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी व एडीजी को घटना से कराया अवगत
व्यापारी नेता विपुल जैन ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर में चोरी की घटना से प्रदेश के डीजीपी व एडीजी सहित अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री को घटना से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धरना जारी रहेगा, यह केवल चोरी नहीं, बल्कि आस्था से खिलवाड़ भी है।

ये है पूरा मामला
शामली में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल कर शेषनाग व चांदी का छत्र चोरी कर लिए। सीओ व कोतवाली प्रभारी ने मौका-मुआयना किया। आक्रोशित श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद चौक बाजार में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बाद में व्यापारियों ने बाजार भी बंद करा दिया। 

नगर के प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने बाबा बनखंडी महादेव मंदिर के कपाट पर लगे ताले तोड़कर शिवलिंग से तांबे का शेषनाग व चांदी का छत्र चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी पंडित विनोद प्रसाद ने बताया कि दोपहर दो बजे वह ताला लगाकर आराम करने के लिए गए थे। करीब सवा चार बजे मंदिर पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। मौके पर ताला भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शिव सेवा सनातन मंडल के पदाधिकारियों को सूचना दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुट गई। 

दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन ने भी मंदिर परिसर में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते हुए यथाशीघ्र राजफाश कराए जाने की मांग की। 

इसी दौरान मंदिर परिसर में सीओ व कोतवाल की मौजूदगी में श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने घटना के विरोध में हंगामा एवं नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोश को देखते हुए पुलिस मंदिर से लौट गई। इसके बाद श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने मुख्य चौक बाजार में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदू-मुस्लिम व्यापारियों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। फिर से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। व्यापारी नेता विपुल जैन ने कहा कि मंदिर परिसर में तांबे के घंटे टंगे हुए हैं, लेकिन भगवान की मूर्तियों के पास ही चोरों द्वारा धावा बोला जा रहा है। पुलिस निष्क्रिय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। उन्होंने घटनाओं के विरोध में बाजार बंद का भी ऐलान कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: UP: जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन, भरे मंडप में कर डाली ऐसी हरकत, अब ढूंढ रही पुलिस

भाजपा नेता भी धरने पर डटे
मंदिरों में चोरी की घटनाओं के विरोध में चौक बाजार में चल रहे धरनास्थल पर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल चौहान, कैराना मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंघल, पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन, व्यापार मंडल के दोनों गुटों के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता व विपुल जैन भी पहुंच गए। उन्होंने भी धरना देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश जताया। 

देवी मंदिर से भी चुराए थे मुकुट-छत्र
22 अगस्त की रात में चोरों ने मराठाकालीन बाला सुंदरी देवी मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के 45 छत्र, एक मुकुट, तीन बड़े छत्र व एक सोने का छत्र चोरी कर लिया था। जिसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। अब उक्त मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित सिद्धपीठ बनखंडी महादेव मंदिर को दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

एक ही परिसर में हैं आधा दर्जन मंदिर
यहां एक ही परिसर में मराठाकालीन बाला सुंदरी देवी मंदिर व प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर समेत आधा दर्जन मंदिर स्थित है। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। दो मंदिरों में एक सप्ताह में चोरी की दो वारदातों से पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान उठ रहा है।

घटना न खुली तो मंगलवार को भी बंदी
व्यापार मंडल के दोनों गुटों के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता व विपुल कुमार जैन ने एलान किया है कि यदि घटनाओं का सुबह तक राजफाश नहीं हुआ, तो मंगलवार को पूर्णत: बाजार बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed