{"_id":"630c8316697735315209e802","slug":"video-of-bride-and-groom-firing-joyfully-goes-viral-in-meerut-police-starts-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन, भरे मंडप में कर डाली ऐसी हरकत, अब ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन, भरे मंडप में कर डाली ऐसी हरकत, अब ढूंढ रही पुलिस
Mon, 29 Aug 2022 02:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:43 PM IST
सार
मेरठ में इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस दोनों को ढूंढ रही है। दरअसल, जोश-जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
शादी में हर्ष फायरिंग करते दूल्हा-दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर में दूल्हा और दुल्हन का हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टेज पर वरमाला के बाद दूल्हा अपने दोस्त के हथियार से दुल्हन के साथ फायरिंग कर रहा है। हर्ष फायरिंग का यह वीडियो 'लव यू मेरी जान' लिखकर स्टेटस पर डाला गया है। वीडियो वायरल होने के बाद टीपीनगर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले युवक की शादी पांच महीने पहले हुई थी। शादी में वरमाला होने के बाद फोटो सेशन चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे का दोस्त आया और पिस्टल हाथ में देकर दुल्हन के साथ दूल्हे ने हर्ष फायरिंग की। चार अन्य लोग भी वीडियो में दिख दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल बोले- अब एकजुट होने का समय, की ये अपील
विज्ञापन
यह वीडियो कुछ समय पुराना बताकर शिकायत लेकर कुछ लोग टीपी नगर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध, इसके बारे में लोगों के पास कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान ले लिया है। जांच में एक टीम लगा दी है। इंस्पेक्टर टीपी नगर संत शरण सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।