एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा की तलाश में एसओजी टीम ने गांव राणा नंगला पहुंच कर आदित्य के संबंधियों से घंटों पूछताछ की। आदित्य की फरारी के छठे दिन भी गांव राणा नंगला में पुलिस बल तैनात है।
वहीं बिजनौर जिले के सभी थानों की पुलिस आदित्य को लेकर अलर्ट और सतर्क है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने स्तर से मुखबिरों से संपर्क साध रहे हैं।
2 of 6
गांव में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
थाना शिवाला कलां के एक मुकदमे में मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में पेशी के लिए आया कुख्यात आदित्य राणा वापसी में शाहजहांपुर ढाबे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से लेकर जिले भर की कई पुलिस टीम व कई एजेंसियां आदित्य की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं।
3 of 6
गांव में फोर्स तैनात।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि आदित्य राणा को फरार हुए पांच-छह दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी उसका कोई पता नहीं चल सका है। उधर, गांव में उसी दिन से सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
4 of 6
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात।
- फोटो : amar ujala
रविवार को एसओजी की टीम आदित्य के पैतृक गांव राणा नंगला पहुंची और कई अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की। इस दौरान एसओजी की टीम ने आदित्य के बड़े भाई ग्राम प्रधान बिट्टू व तहेरे भाई रोबिन और जयवीर को थाने लाकर आदित्य के संबंध में घंटों पूछताछ की।
5 of 6
आदित्य राणा।
- फोटो : amar ujala
आदित्य की फरारी के पीछे क्या मकसद छिपा है, पुलिस इस बिंदु की भी गहराई से पड़ताल में जुटी है। पुलिस को अंदेशा है कि आदित्य फिर से कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गांव राणा नंगला भी आ सकता है। पुलिस ने मृतक मुकेश व राकेश के घर को पुलिस सुरक्षा घेरे में ले रखा है।