{"_id":"65d11c07f9bbf079300801b7","slug":"tractor-collides-with-bike-girl-dies-couple-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-116623-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर, बालिका की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर, बालिका की मौत, दंपती घायल
Sun, 18 Feb 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चार साल की बालिका की मौत हो गई। जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
शनिवार की शाम वाजिद पुत्र वकील 25 वर्षीय निवासी चंदनपुरी झिंझाना अपनी पत्नी इरफाना तथा चार साल की बालिका जैनब को साथ लेकर बाइक से कैराना जा रहा था। बताया जाता है कि कैराना रोड पर गांव जमालपुर से आगे बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में वाजिद की चार साल की पुत्री जैनब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को राहगीरों ने झिंझाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि कैराना झिंझाना सीमा के निकट ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत हो गई थी जिसमें एक चार साल की बालिका की मौत हो गई।
-- --