फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tobacco free school awareness program in college

कॉलेज में तंबाकू मुक्त विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tobacco free school awareness program in college
कॉलेज में तंबाकू मुक्त विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में तंबाकू मुक्त विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेमकुल मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम सिंह दिलावरे ने कहा कि सिगरेट या बीड़ी का धुआं किसी मजहब और प्रांत को नहीं पहचानता, किसी आरक्षण या राजनीतिक झुकावों को नहीं जानता। वह अमीर और गरीब में भी भेद नहीं करता, उसका सबके लिए एक ही संदेश है। युवा जिंदगी चुनें, मौत नहीं।

धूम्रपान की गलत आदत को स्टेटस सिंबल न बनाएं। यह कैंसर का सिंबल है। धूम्रपान हर दृष्टि से हानिकारक और जानलेवा है। बालाजी सेवा संस्थान के नेपाल सिंह ने कहा कि तंबाकू सेवन से दुनिया में हर वर्ष 75 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए युवा इससे दूर रहें। देवस्थली के इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि धूम्रपान से टीबी होती है। इससे प्रजनन शक्ति कम हो जाती है। यदि कोई गर्भवती महिला धूम्रपान करती है तो शिशु की मृत्यु हो जाती है या फिर कोई विकृति उत्पन्न हो जाती है। लंदन के मेडिकल जर्नल द्वारा किए गए नए अध्ययन में पाया गया कि धूम्रपान करने वाले लोगों के आसपास रहने से भी गर्भ में पल रहे बच्चे में विकृतियां उत्पन्न हो जाती हैं। कार्यक्रम में बालाजी सेवा संस्थान और उप्र तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सहयोग से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रियंका, ज्योति, कपिल और राकेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed