{"_id":"630d044d21b2b976f819cd72","slug":"three-teachers-selected-for-eduleaders-awards-shamli-news-mrt602982293","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडुलीडर्स अवार्ड्स के लिए तीन शिक्षकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडुलीडर्स अवार्ड्स के लिए तीन शिक्षकों का चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निपुण भारत मिशन के तहत एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2022 के लिए जिले के तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। दो सितंबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
एडुलीडर्स की तरफ से परिषदीय शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने, भारत मिशन की दक्षता को सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन शैक्षिक सामग्री, शिक्षकों की संवर्धन क्षमता बढ़ाने जैसे कार्यों के लिए पुरस्कार देता है। प्रदेश के सभी 75 जिलों के 150 शिक्षकों को इसके लिए चुना गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद द्वारा बीएसए राहुल मिश्रा को भेजे गए पत्र में जिले के ब्लॉक शामली से राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्राथमिक विद्यालय लांक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ऊन ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय से अनिल राणा और थाना भवन ब्लॉक से प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा के शिक्षक उपेंद्र कुमार का चयन हुआ है। इस पुरस्कार के लिए जिले से तीन शिक्षकों के चयन पर सभी शिक्षकों ने खुशी जताई है। चयनित शिक्षकों को दो सितंबर को लखनऊ की एडेल्को कॉलोनी स्थित पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।