फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three family members suffering from dengue in Binda

Shamli News: बीनड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्य डेंगू पीड़ित

Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Three family members suffering from dengue in Binda
बीनड़ा में परिवार के तीन सदस्य डेंगू पीड़ित
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के गांव बीनड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्य डेंगू से पीड़ित हैं, जिनका हरियाणा में उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा भी बीनड़ा में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।

क्षेत्र में जानलेवा डेंगू अब भी अपने पैर पसार रहा है। बीनड़ा निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि करीब 9 दिन पहले उसकी माता 55 वर्षीय केला देवी और 32 वर्षीय भाभी सुमन को बुखार आने पर पहले कैराना डॉक्टरों को दिखाया। दोनों की प्लेटलेट्स कम आने पर उन्हें हरियाणा के सनौली में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू बताया। एक दिन पहले उनके पिता राजकुमार को भी डेंगू होने पर उन्हें भी सनौली भर्ती कराया गया है। उनके माता-पिता और भाभी का उपचार अभी भी सनौली में चल रहा है। श्रवण ने बताया कि गांव में अभी भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। करीब एक महीना पहले भी बीनड़ा में डेंगू के चलते 57 वर्षीय प्रधानाध्यापक की मौत हो गई थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि अस्पताल पर डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध हैं। उन्हें बीनडा में डेंगू पॉजिटिव की जानकारी नहीं है। गांव में पहले भी कैंप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed