{"_id":"609584a38ebc3ec19c51beed","slug":"three-criminals-including-history-sheater-caught-in-encounter-shamli-news-mrt537445119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। थानाभवन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शुक्रवार सुबह थानाभवन पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी समय पुलिस की भनेड़ा उद्दा नहरपुल पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया। इनके नाम शमशाद निवासी गांव जोगी खेड़ा थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता गांव उस्मानपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्ध नगर, नीरज उर्फ नरेंद्र निवासी ग्राम महावड़ थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर और तौफिक निवासी गांव बुंटा थाना गढ़ीपुख्ता है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शमशाद हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने थानाभवन क्षेत्र से करीब तीन माह पूर्व दो अलग-अलग व्यक्तियों से मोबाइल लूट की घटना की थी। उनके बरामद बाइक को थानाभवन से चोरी किया गया था। तीनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।