फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three candidates could not present election expenses in the second meeting of the Expenditure Committee, notice issued

Shamli News: व्यय समिति की दूसरी बैठक में तीन प्रत्याशी पेश नहीं कर पाए चुनावी खर्च, नोटिस जारी

Sun, 14 Apr 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three candidates could not present election expenses in the second meeting of the Expenditure Committee, notice issued
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव व्यय समिति की दूसरी बैठक में भाजपा-सपा और बसपा समेत 11 प्रत्याशियों ने अपना लोकसभा चुनाव का खर्च पेश किया हैं। राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी की प्रत्याशी प्रीति कश्यप समेत तीन प्रत्याशी अपना चुनावी खर्च पेश नहीं कर पाए। लोकसभा चुनाव की चुनावी व्यय समिति की अगली बैठक आगामी 16 अप्रैल को कलक्ट्रेट भवन कक्ष में होगी। जिसमें खर्च पेश नहीं करने वाले प्रत्याशियों समेत सभी 14 प्रत्याशियों को केंद्रीय चुनावी व्यय समिति के समक्ष खर्चे प्रस्तुत करने को कहा गया है। खर्च की डिटेल जमा नहीं करने वालों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट सभा कक्ष में लोकसभा चुनावी व्यय समिति की दूसरी बैठक में खर्च प्रस्तुत करना था। कैराना लोकसभा में 14 प्रत्याशियों में से भाजपा प्रदीप चौधरी ने 51 लाख 41 हजार 36 रुपये अभी तक खर्च होना दिखाया। इसी तरह सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने 12 लाख 82 हजार 718 रुपये चुनावी खर्च दिखाया। बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा ने मात्र 69 हजार 15 रुपये का खर्च दिखाया है। आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी ओमवीर सिंह ने 50 हजार 891 रूपये, सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी के आफ इंडिया के प्रत्याशी जाहिद ने 11 हजार 956 रूपये, आपकी अपनी पार्टी के नंदकिशोर ने 18, 950 रूपये, अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी के विक्रम सैनी ने 40 हजार रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कादिर ने 34 हजार 852 रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी मनोज राणा ने 36,890 रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार ने 45 हजार रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार ने मात्र 30 हजार रुपये चुनावी खर्च पेश किया है।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी की प्रत्याशी प्रीति कश्यप, दो निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह, शौकेद्र कुमार अपना खर्चा भी पेश नहीं कर पाए हैं। लोकसभा चुनाव खर्च समिति के नोडल अधिकारी जिला कोषाधिकारी अटल राज भास्कर ने बताया कि इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। कैराना लोकसभा के चुनावी खर्च समिति की अगली बैठक आगामी 16 अप्रैल को होगी। जिसमें सभी प्रत्याशियों को चुनावी खर्च प्रस्तुत करने के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का ले रहे सहारा
सभी दलों के प्रत्याशी जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता रहा है जनसंपर्क अभियान तो तेज कर दिया है ही साथ ही सोशल मीडिया फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम पर भी प्रचार किया जा रहा है। हर कार्यक्रमों की वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed