{"_id":"62d5a82aeab6d60d57662fd1","slug":"three-brothers-were-injured-with-sticks-and-sharp-weapons-shamli-news-mrt5975534125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाइयों को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाइयों को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से किया घायल
विज्ञापन

कैराना। बच्चों के विवाद में छह से अधिक हमलावरों ने तीन सगे भाइयों को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया।
मोहल्ला रेतावाला में सोमवार को बच्चों में विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष के फैसल ने दूसरे पक्ष के बच्चे को धमका दिया। इसके बाद शाम करीब चार बजे दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर फैसल व उसके भाइयों फुरकान व तहसीम पर हमला कर दिया। जिससे तीनों भाई लहूलुहान हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई। संवाद