फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Threatened to throw acid if one does not marry,Threatened to throw acid if one does not marry, report filed against the accused

Shamli News: शादी न करने पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Threatened to throw acid if one does not marry,Threatened to throw acid if one does not marry, report filed against the accused
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पति बीमार रहता है। वह और उसकी पुत्री इंडस्ट्रीयल एरिया कंडेला स्थित एक फैैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। पीड़िता का आरोप है मोहल्ले का जुनैद उसकी बेटी को तंग करता है। आरोपी के विरुद्ध पिछले साल शहर कोतवाली में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी अभी जमानत पर आया हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है जुनैद अब उसकी बेटी के साथ जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। साथ ही शादी न करने पर बेटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। आरोपी की शिकायत उसके परिजनों से करते हैं तो वे भी उसका ही पक्ष लेते हैं। इसके अलावा बेटी के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की बात भी कह रहा है। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed