फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thousands of straw burnt due to breaking of high tension wire

हाईटेंशन का जर्जर तार टूटने से हजारों की पराली जली

Wed, 26 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thousands of straw burnt due to breaking of high tension wire
हाईटेंशन का जर्जर तार टूटने से हजारों की पराली जली
विज्ञापन

शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में हाईटेंशन लाइन का तार पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर गिरने से हजारों की कीमत की पराली जल गई। ट्रैक्टर चालक व अन्य दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गांव के लोगों ने डीएम शामली को पत्र भेजकर हाईटेंशन लाइन बदलवाने की मांग की है।
बागपत जनपद के गांव किरठल निवासी अंकित अपने साथी सोनू, भाई रविंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्राली में क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में पराली खरीदने के लिए आया था। बुधवार को अंकित अपने ट्रैक्टर ट्राली में पराली भरकर अपने गांव जा रहा था। ट्रैक्टर चालक जैसे ही ग्राम लूंब मार्ग पर पहुंचा तभी हाईटेंशन की लाइन टूट कर पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर गिर गई। जिससे पराली में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन

अंकित का कहना है कि उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। ग्राम प्रधान नौशाद अली का कहना है कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर लाइन बदलवाने की मांग कर चुके हैं। मगर विद्युत निगम के अधिकारी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व भी विद्युत लाइन का तार गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बुधवार को गांव के सालिम, मुनव्वर, जिंदा, याकूब, मुस्तकीम, दिनेश, राजवीर, राजीव, विनोद, सहित आदि लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed