फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thousands of stolen goods from the shop

दुकान से हजारों का सामान चोरी

Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Thousands of stolen goods from the shop
suger mill - फोटो : amar ujala
शामली। जिले की चीनी मिलों द्वारा नए पेराई सत्र में 14 दिन में किसानों को गन्ने का भुगतान करने का वादा अभी तक अधूरा है। जिले की सभी चीनी मिलों द्वारा अभी तक 162 करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये की लागत का 50 लाख 74 हजार क्विंटल गन्ना खरीद चुकी है। हालांकि सभी चीनी मिले सिर्फ 29 करोड़ 94 लाख 63 हजार रुपये भुुगतान कर पाई हैं। जिले की सभी चीनी मिलों पर 132 करोड़ 48 लाख 81 हजार रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन


जिले की सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल का नया पेराई सत्र 23 अक्तूबर व बजाज समूह की थानाभवन मिल का गन्ना नया पेराई सत्र गत 30 अक्तूबर व राणा समूह की ऊन चीनी मिल का पेराई सत्र एक नवंबर को प्रारंभ हो चुका है। शामली चीनी मिल का 14 दिन सात नवंबर व थानाभवन चीनी मिल को 12 नवंबर व ऊन चीनी मिल का 15 नवंबर को पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


नए पेराई सत्र में जिले की सभी चीनी मिलें किसानो का बकाया भुगतान कराने में फिसड्डी रही हैं। शामली चीनी मिल पिछले सत्र का शत-प्रतिशत किसानों का बकाया भुगतान तीन दिन पहले की है। नए पेराई सत्र में सिर्फ एक करोड़ रुपये का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कर पाई है, जबकि शामली चीनी मिल 62 करोड़ 86 लाख 80 हजार रुपये का किसानों का 19.79 लाख क्विंटल गन्ना खरीद चुकी है। ऊन चीनी मिल 32 करोड़ 43 लाख 28 हजार रुपये का 10 लाख आठ हजार क्विंटल गन्ना खरीद चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊन चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का 18 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान बकाया है। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल जिले की पहली चीनी मिल हैं, जो कि पिछले सत्र का सबसे पहले शत प्रतिशत किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कर चुकी है।

थानाभवन चीनी मिल पिछले 29 दिन में 67 करोड़ 13 लाख 36 हजार रुपये का 20 लाख 85 हजार क्विंटल गन्ना खरीद कर पेराई कर चुके हैं। गन्ना विभाग के रिकार्ड के अनुसार 14 दिन की अवधि का शामली चीनी मिल पर 3601.75 लाख रुपये, ऊन चीनी मिल पर 3243.38 लाख रुपये, थानाभवन मिल पर 6713.36 लाख रुपये मिलाकर जिले की सभी चीनी मिल पर 8075.07 लाख रुपये किसानों का बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती का कहना है कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिलो पर दबाव बनाया जारहा है। इस मामले में डीएम द्वारा गन्ना खरीद व भुगतान की समीक्षा की जा रही है।

  नए पेराई सत्र का गन्ना खरीद- भुगतान का डाटा

 चीनी मिलें        पेराई क्षमता        खरीद धनराशि में        भुगतान धनराशि रुपये में
शामली        62 हजार 50 क्विंटल    6286.80 लाख        एक करोड़ रुपये
थानाभवन        90हजार क्विंटल    6713.36 लाख        19 करोड़ 21 लाख रुपये
ऊन        50 हजार क्विंटल    3243.28 लाख        9 करोड़ 73 लाख रुपये
कुल गन्ना खरीद    16243.44 लाख    29 करोड़ 94 लाख 63 हजार
 चीनी मिलें        गन्ना खरीद क्विंटल    अवेशष भुगतान        भुगतान प्रतिशत
शामली        19.79        6186.80            1.59
थानाभवन        20.87        4792.36            28.61

ऊन        10.8        2269.65            30.02
कुल खरीद गन्ना    50.74        13248.81            18.44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed