फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This is just the beginning... more explosions are to be seen in the future.

Shamli News: अभी तो शुरुआत हुई है... आगे और धमाके देखने को मिलेंगे

Tue, 08 Sep 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 08 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
This is just the beginning... more explosions are to be seen in the future.
शामली। गायक अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम के नाम के 15 अकाउंट बंद कराने के बाद भी सोशल मीडिया पर उसके नाम से फिर से एक धमकी भरी पोस्ट वायरल हो रही है। सत्यम-4 कादियान के नाम से बनाई गई आईडी पर वायरल पोस्ट में लिखा है कि अभी तो शुरुआत हुई है। आगे और धमाके देखने को मिलेंगे। साथ ही लोगों को अपनी औकात में रहने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह के अनुसार आईडी बंद होने के बाद दूसरी फर्जी आईडी बनाई गई है। इसके अलावा पुलिस सत्यम और आर्यन के नाम से बनाई गई अन्य आईडी की भी जांच में जुटी है। उधर पुलिस की जांच में सामने आया है कि पानीपत के सोहन ने भी सत्यम के नाम से आईडी बनाई थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अधिक व्यूज पाने के लिए आईडी बनाई और पोस्ट डाली थी। उसे यह जानकारी नहीं थी कि सत्यम बड़ा अपराधी है। पुलिस ने उसे चेतावनी दी है।
विज्ञापन


फर्जी अकाउंट बनाने पर दो हुई थी प्राथमिकी दर्ज
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सत्यम के नाम से आईडी बनाकर पोस्ट और वीडियो वायरल करने वालों के मामले में रविवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed