{"_id":"6aee328bac6d16f7760210de","slug":"thieves-break-into-a-locked-house-copper-brass-and-other-valuables-stolen-shamli-news-c-26-1-sal1002-177650-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बंद मकान में घुसे चोर, तांबा, पीतल व अन्य कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बंद मकान में घुसे चोर, तांबा, पीतल व अन्य कीमती सामान चोरी
Sat, 07 Nov 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला आर्यपुरी में चोरों ने बंद पड़े मकान में घुसकर तांबा, पीतल, चांदी के सिक्के व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मोहल्ला आर्यपुरी निवासी रोहित बंगा का मकान पिछले काफी समय से बंद पड़ा था। शुक्रवार को जब वे मकान पहुंचे तो देखा कि अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। घर से तांबे का सामान, पीतल का सामान, चांदी के सिक्के, बिजली के तार व अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित रोहित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।