फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be opposition to the increased rates of GST

जीएसटी की बढ़ी दरों का होगा विरोध

Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
There will be opposition to the increased rates of GST
शामली नगर पालिका में आयोजित बैठक में भाग लेते व्यापारी - फोटो : SHAMLI
जीएसटी की बढ़ी दरों का होगा विरोध
विज्ञापन

शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी करने और एक जनवरी से प्रस्तावित जीएसटी की दरें पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत न किए जाने की मांग की गई है।

नगर पालिका परिषद के सभागार में पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर इकाई के पुनर्गठन किया गया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का पूरे प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर लौटने पर व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी करे। केंद्र सरकार की जीएसटी परिषद ने अति आवश्यक वस्तुएं कपड़ा, जूते व स्टेशनरी आदि पर एक जनवरी से प्रस्तावित जीएसटी की दरें पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की है, इसका विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने मंडी परिषद शुल्क व लाइसेंस प्रणाली समाप्त करने की मांग की। उन्होंने 16 जनवरी को मुरादाबाद में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा। प्रदेशाध्यक्ष ने संगीत गोयल को प्रदेश मंत्री, कंवर वीर कांबोज को प्रदेश सचिव, सूर्य वीर सिंह को जिलाध्यक्ष, राजेश सिंघल को जिला महामंत्री, राजेश जैन को जिला कोषाध्यक्ष, प्रदीप संगल को जिला संगठन महामंत्री, नरेंद्र अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, रवि संगल को नगर महामंत्री व अनुज गोयल को नगर संगठन महामंत्री, महेश धीमान को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। महिला विंग में सुदेश गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष, कविता सिंघल को नगर अध्यक्ष, महिला रश्मि गर्ग को जिला मंत्री, शिखा गोयल को नगर महामंत्री, स्नेहा गर्ग को जिला मंत्री महिला मनोनीत किया। युवा इकाई में वैभव गोयल को नगर अध्यक्ष, शिवांक गर्ग को नगर महामंत्री, राहुल जैन को जिलाध्यक्ष, आशुपुरी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed