{"_id":"664fbab93dd4dfd7ab03a284","slug":"there-was-no-respite-from-the-scorching-heat-electricity-was-also-a-problem-shamli-news-c-26-1-smrt1048-121523-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भीषण गमी से नहीं मिली राहत, बिजली भी सता रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भीषण गमी से नहीं मिली राहत, बिजली भी सता रही
Fri, 24 May 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिला
शामली। जिले में भीषण गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिल पा रही है। सूरज की तपिश से लोग बेहाल है। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने के बाद भी गर्मी जस की तस है। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। उधर, मोहल्ला दयानंद नगर में नया ट्रांसफार्मर लगाने व लाइन शिफ्टिंग के दौरान करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोग गर्मी में परेशान रहे।
जिले में भीषण गर्मी के साथ ही गर्म हवा चल रही है। मौसम गर्म होने के कारण लोग परेशान हैं। दिन निकलते ही सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। दोपहर में तो प्रचंड गर्मी में लोग घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। दुपहिया वाहनों या पैदल जाने वाले लोग मुंह व सिर पर कपड़ा लपेटकर चलने को मजबूर है। दोपहर के समय गर्मी के कारण बाजारों व सड़कों पर आवाजाही कम रहने से सूनापन छाया रहा। शाम के समय लोगों की आवाजाही होने से बाजारों में चहल पहल हुई। उधर, शहर में विद्युत आपूर्ति की बार-बार ट्रिपिंग की वजह से भी लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला दयानंद नगर में 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस वार्ड में 250 केवी का एक ही ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई हो रही थी। दस दिन में यह ट्रांसफार्मर दो बार फुंक चुका है। विद्युत निगम ने इस वार्ड में स्वीकृत नए दो ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह दस बजे विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इससे मोहल्ले के करीब एक सौ घर प्रभावित रहे। इन घरों में बिजली व पानी की समस्या बनी रही। बिजली न आने से महिलाएं भी परेशान रही। महिलाओं को घरों से बाहर आकर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अवर अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि मोहल्ला दयानंद नगर में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत आपूर्ति सुबह दस बजे बंद की गई थी। शाम पांच बजे काम पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। इस वार्ड में अब दो ट्रांसफार्मर से सप्लाई की जा रही है। इस वार्ड में जल्द ही एक अन्य ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।