फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a long queue to congratulate the newly elected MP Ikra

Shamli News: नवनिर्वाचित सांसद इकरा को बधाई देने के लिए लगा रहा तांता

Thu, 06 Jun 2024 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
There was a long queue to congratulate the newly elected MP Ikra
कैराना। लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय हुई नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन के आवास पर उन्हें बधाई देने के लिए दिनभर तांता समर्थकों का तांता लगा रहा। वहीं बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

लोकसभा 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी ने कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार की बिटिया इकरा हसन को चुनावी मैदान में उतारा था। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना के दौरान इकरा हसन को करीब 5 लाख 58 हजार वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 4 लाख 58 हजार वोट मिले। इकरा हसन ने 69 हजार अधिक वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी शिकस्त दी। बुधवार को लोकसभा की नवनिर्वाचित युवा सांसद इकरा हसन के पुराने बाईपास स्थित राइस सेलर पर मौजूद आवास पर दिनभर लोगों और समर्थकों का तांता लरा रहा। ढोग-नगाड़ों से इकरा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सांसद इकरा हसन ने कहा कि उन्होंने अपनी लोकसभा की जनता से जो विकास के वादे किए हैं, उनको पूरा करेंगी। उनकी प्राथमिकता शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने की रहेगी। किसानों के गन्ने का भुगतान समय पर दिलवाया जाएगा। गरीब, मजलूम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा, हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए भी काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed