फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no plan, the traffic jam

नहीं कोई प्लान, ट्रैफिक हुआ जाम

Wed, 01 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 01 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
There is no plan, the traffic jam
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर का पानीपत खटीमा मार्ग हो या फिर मेरठ-करनाल हाईवे, जहां देखो वहां पर जाम। मंगलवार सुबह अपने आफिस और अन्य कामों के लिए निकले लोग जाम में ऐसे फंसे कि अपनी मंजिल तक पहुंचने में पसीना आ गया। वहीं, शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन के पास कोई प्लान नहीं होने के कारण समस्या दिन प्रतिदिन विकट होती जा रही है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण कहें या फिर संकरी रोड। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही कहें या फिर फोर्स कम होने की मजबूरी। नगर में जाम लगना रोजमर्रा की बात है। मंगलवार सुबह से ही पानीपत-खटीमा मार्ग और शामली-कैराना रोड पर पब्लिक को जाम के चलते पिसना पड़ा। वहीं, मेरठ-करनाल हाईवे पर भी जाम लगाने के कारण लोगों का पूरा दिन परेशानी में ही गुजरा।
विज्ञापन


इसके अलावा विजय चौक से लेकर फव्वारा और गुरुद्वारा तिराहे तक भी जाम में गाड़ियां फंसी रहीं। एक दूसरे से आगे निकलने की जल्दीबाजी में वाहन ऐसे फंसे कि पैदल चलने वाले भी जाम में उलझ गए। सड़कों फर्राटा भरने वाली गाड़ियां की लंबी लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे धीरे चलने के अलावा लोगों के पास ओर कोई चारा नहीं रहा। पूरा दिन निकल गया, लेकिन जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी। इस   दौरान जाम में फंसे लोगों ने कहा कि शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। इससे निपटने के लिए प्रशासन कोई प्लान नहीं बना पा   रहा है। जिससे आए दिन जाम लगता रहता है और परेशानी      आम जनता को होती है। उधर, टीएसआई भंवर सिंह ने बताया कि चुनाव के बाद जाम से निपटने के लिए प्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed