फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is a shortage of basic facilities, even the roads are broken

Shamli News: बुनियादी सुविधाओं के भी लाले, सड़कें तक टूटी पड़ीं

Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
There is a shortage of basic facilities, even the roads are broken
शामली। इसे विभागीय अधिकारियों की अनदेखी ही कहा जाएगा कि शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लाले हैं। टूटी सड़कों के कारण जहां उद्यमियों को परेशानी हो रही हैं। वहीं, फायर स्टेशन नहीं होने से आग लगने पर अधिक नुकसान की आशंका उद्यमियों को रहती है।
विज्ञापन

शहर की यदि बात की जाए तो यहां पर 300 से अधिक इंडस्ट्री हैं। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र से रिम, धुरा, माचिस, धूप बत्ती, लोहे का सामान आदि विदेशों तक में सप्लाई किए जाते हैं। उद्यमियों का कहना है कि हर बार उद्योग बंधु की बैठक में टूटी सड़कों और अन्य के मुद्दे उठाए जाते हैं मगर समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता।
विज्ञापन

यह बोले उद्यमी
एरटी और कंडेला मार्ग को जोड़ने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं, जिसके कारण माल की जानी वाली गाड़ियों के चालकों को परेशानी होती है। फायर स्टेशन की मांग को भी पूरा नहीं किया जा रहा। कई बार बैठकों में मामले उठाए जा चुके हैं। - विशाल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईआईएस, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

- लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की मांग की जा रही है, क्योंकि अभी आग लगने पर शामली शहर से फायर की गाड़ी को बुलाना पड़ता है। शहर से गाड़ी आने में समय लगता है। इस दौरान आग लगने के कारण उद्यमी का नुकसान हो चुका होता है। -सुधीर धीमान, उपाध्यक्ष आईआईए
- औद्योगिक क्षेत्र में ठसा पड़ा नाला और टूटी सड़कें बड़ी समस्या है। बार-बार मांग के बावजूद दोनों समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जल्द समाधान होना चाहिए।
- तुषार कुच्छल, उद्यमी
- सड़क आदि मूलभूत समस्याएं होती है। प्रशासन को जल्द टूटी सड़कों का निर्माण करना चाहिए। फायर स्टेशन भी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होना चाहिए। - मुकेश कुमार, उद्यमी

- औद्योगिक क्षेत्र में की समस्याओं पर प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। जिलाधिकारी और अन्य से मिलकर फिर से समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। - अंकित गोयल, चेयरमैन, साइमा



इन्होंने कहा...
उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि जल्द ही टूटी सड़कों को फायर स्टेशन की मांग को भी पूरा कराया जाए। - जैसमीन फौजदार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed