{"_id":"65b2d0cafd544740e7027dd7","slug":"there-is-a-jam-of-vehicles-on-meerut-karnal-highway-in-the-city-people-remain-worried-shamli-news-c-26-1-smrt1048-115468-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर में मेरठ-करनाल हाईवे पर लगा रहा वाहनाें का जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर में मेरठ-करनाल हाईवे पर लगा रहा वाहनाें का जाम, लोग रहे परेशान
Fri, 26 Jan 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के बीच से निकलने वाले मेरठ-करनाल हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोग परेशान रहे। रात में कोहरा छाने के कारण भारी वाहन नहीं चल पाते और दिन में इनकी संख्या बढ़ने से शहर में जाम लगा रहा। चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी यातायात संचालन के लिए मशक्कत करते रहे।
जिले में रात को कोहरा छाने के कारण हल्के व भारी वाहन कम चलते हैं। सुबह कोहरा छंटने के बाद भारी वाहनों बड़ी संख्या में सड़कों में चलते हैं। शहर में मेरठ-करनाल हाईवे पर भारी वाहनों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। इसके अलावा शहर से अन्य दो हाईवे पानीपत खटीमा और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के वाहन भी इसी मार्ग से होते हुए रेलपार बाईपास से आते-जाते हैं। इस कारण शहर में इस हाईवे पर सबसे ज्यादा वाहनाें की भीड़ रहती है।
बृहस्पतिवार को हल्के व भारी वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण शहर के बीच से निकलने वाले मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों के जाम की स्थिति बनी रही। इसी हाईवे पर बुढ़ाना रेलवे फाटक है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान कई बार फाटक बंद होता है, इस वजह से भी जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, शहर के चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी वाहनाें के संचालन में मशक्कत करते रहे।