फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mining officer and contractual clerk arrested while accepting a bribe of 85,000.

Shamli News: 85 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और संविदा लिपिक गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mining officer and contractual clerk arrested while accepting a bribe of 85,000.
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए खनन अधिकारी, लिपिक और विजिलेंस टीम के सदस्य। संवाद
शामली। मेरठ की विजिलेंस टीम ने रेत खनन का पट्टा आवंटित करने की एवज में खनन ठेकेदार परमाल से 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए खान अधिकारी सुधाकर सिंह और संविदा लिपिक सद्दाम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

टीम ने खान अधिकारी के कार्यालय से आठ लाख रुपये और उसके सरकारी आवास से करीब 63 लाख रुपये बरामद किए। आदर्श मंडी थाने पर दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम मेरठ के एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा निवासी परमाल ने एक सप्ताह पहले शिकायत की थी कि खान अधिकारी सुधाकर सिंह के नाम पर संविदा पर नियुक्त लिपिक सद्दाम पट्टा आवंटन करने की फाइल पास करने के नाम पर 1.35 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इसमें परमाल ने 50 हजार रुपये ऑनलाइन खान अधिकारी के बैंक खाते में जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 11 सदस्यीय विजिलेंस की टीम शामली पहुंची। टीम ने परमाल को 85 हजार रुपये दिए। इसके बाद परमाल ने कार्यालय में जाकर सद्दाम को जैसे ही रुपये दिए। उसी दौरान बाहर खड़ी टीम ने सद्दाम को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसपी के मुताबिक सद्दाम ने बताया कि उन्होंने यह रुपये खनन अधिकारी के कहने पर लिए थे। इसके बाद खनन अधिकारी को भी कार्यालय से पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि खान अधिकारी के कार्यालय में अलमारी से आठ लाख रुपये और उसके सरकारी आवास से बैग में रखे करीब 63 लाख रुपये बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि खान अधिकारी व लिपिक के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। खान अधिकारी से बरामद रकम के बारे में जानकारी ली जा रही है।

रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए खनन अधिकारी, लिपिक और विजिलेंस टीम के सदस्य। संवाद

रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए खनन अधिकारी, लिपिक और विजिलेंस टीम के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed