फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Then the city struggles with sugarcane jam

फिर गन्ने के जाम से जूझा शहर

Thu, 20 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Then the city struggles with sugarcane jam
शामली बुढाना रोड लगा जाम - फोटो : SHAMLI
शामली। बुुधवार को शहर एक बार फिर गन्ने के जाम से जूझा । सुबह छह बजे से ही शहर के एमएसके रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, पानीपत करनाल हाईवे, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर रोड सभी मार्ग गन्ने के वाहनों से अटने शुरू हो गए थे, हालांकि यातायात पुलिस वाहनों को एक साइड में लगवाकर व्यवस्था बनाने में जुटे थे, लेकिन दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने और किसानों के आड़े तिरछे वाहन घुसाने से कई जगह सड़कें ब्लॉक हो गई। लोगों ने गलियों से वाहन निकालने शुरू कर दिए तो गलियों में भी जाम के हालात बने। स्कूली वाहन भी जाम में फंसे। जाम के कारण दुकानदार भी खाली बैठे रहे। ये समस्या कोई नई नहीं है। गन्ने के जाम का सप्ताह में ही दूसरा मौका है । हर साल गन्ने के सीजन में यही हाल होता है, अफसर जाम से निबटने की प्लानिंग के लंबे दावे करते हैं लेकिन हर बार ये दावे हवाई हो जाते हैं । अमर उजाला टीम ने दोपहर एक से ढाई बजे तक पैदल घूमकर शहर के विभिन्न मार्गों का हाल जाना।
विज्ञापन

शॉपिंग करने आई महिलाएं फंसी
एमएसके रोड पर अग्रसेन पार्क से लेकर मुजफ्फरनगर बस अड्डे पर गन्ने के वाहन अटे थे। बिजलीघर के पास रेडीमेड गारमेँट की शॉप पर कुछ महिलाएं शॉपिंग करने आई लेकिन गन्ने के वाहनों के बीच से निकलना मुश्किल हो गया। किसी तरह वे दुकान तक पहुंची। लिलौन गांव की अनीता नाम की महिला जाम से बेहद नाराज थी। कहा कि जब भी शामली में आती है यही हाल मिलता है।
विज्ञापन

रांग साइड घुुुसे वाहनों ने बढ़ाई मुश्किल
बुढ़ाना रोड से हनुमान धाम होते हुए शुगर मिल जा रहे गन्ने के वाहनों को पुलिस ने सड़क के एक तरफ खड़े करा दिए थे लेकिन करीब डेढ बजे कुछ किसानों ने जोर जबर्दस्ती कर गन्ने के ट्रैक्टर रांग साइड से निकाल दिए जिससे सीएचसी तिराहे पर जाम लग गया। ई रिक्शा और दुपहिया वाहन भी फंस गए। लोग वाहन वापस मोडकर ले जाने लगे तो वर्मा मार्केट के पास चौराहे पर भी जाम था। काफी देर लोग मुश्किल में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे स्कूली वाहन और छात्र
दोपहर दो बजे स्कूलों की छुट्टी होनी शुरु हुई स्कूली वाहनों का दबाव बढ़ने से वीवी इंटर कालेज, एमएसके रोड पर कई स्कूली वाहन फंसने शुरू हो गए। छोटे वाहन तो निकल गए लेकिन बडी वेन औ बसें वहीं खड़ी रह गई। लेट होने पर कुछ के अभिभावक बच्चों को वहीं आकर ले गए। छात्राएं और कोचिंग को आई युवतियां आदि भी वाहनों के बीच से निकलती नजर आई। पायल और पूजा बंसल ने बताया कि शहर में तो रोज रोज का ये झमेला है पर कोई समाधान नहीं निकाल रहा।

कालोनी की गलियों में भी वाहनों का तांता
शुगर मिल रोड पूरी तरह से गन्ने की बुग्गियों से भरी थी। उधर हनुमान धाम रोड पर भी जाम था। ऐसे में दोनों तरफ से दुपहिया और कार आदि वाहनों को गन्ना सोसायटी, कमला कालोनी से निकालने लगे। इसी तरह धीमानपुरा फाटक से माजरा रोड से नाला पटरी ,फूल मार्केट से लोगों ने वाहन निकाले तो यहां भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा।

शामली बुढाना रोड पर जाम के दौरान वाहनो की लगी लाइन

शामली बुढाना रोड पर जाम के दौरान वाहनो की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

शामली में जाम के  दौरान कमला कॉलोनी में गुजरते वाहन

शामली में जाम के दौरान कमला कॉलोनी में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली  वीवी इन्टर कॉलिज रोड   पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम

शामली वीवी इन्टर कॉलिज रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली  हनुमान टिल्ला  रोड  पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम

शामली हनुमान टिल्ला रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed