{"_id":"672a6d69fe80d188090ac1d4","slug":"theft-of-rs-12-lakh-including-cash-and-jewelery-from-advocates-house-in-broad-daylight-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131210-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर से नकदी, गहने समेत 12 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर से नकदी, गहने समेत 12 लाख की चोरी
Wed, 06 Nov 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला काका नगर में दिनदहाड़े अधिवक्ता राजकुमार चौहान के घर के ताले तोड़कर बदमाशों ने दो लाख की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पड़ोस की महिला ने घर कर दरवाजा खुला देखकर अधिवक्ता को जानकारी दी, तब जाकर चोरी की घटना का पता चला। कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला काकानगर में करनाल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा के पीछे अधिवक्ता राजकुमार चौहान का घर है। उनकी पत्नी अंजना वर्मा कैराना ब्लाक के गांव बामनौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। बुधवार को अध्यापिका सुबह आठ बजे विद्यालय चली गई। इसके बाद करीब सवा दस बजे अधिवक्ता दरवाजे पर ताला लगाकर कलक्ट्रेट में चले गए। दोपहर में करीब 12 बजे पड़ोस की महिला ने अधिवक्ता को फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है और उस पर ताला भी नहीं लगा है। इस पर अधिवक्ता घर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी भी खुली थी।
अधिवक्ता की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। अधिवक्ता ने बताया घर में रखे करीब दो लाख रुपयों के अलावा सोने का गले का सैट, चार जोड़ी टॉप्स, गले की दो चेन, चार अंगूठी और कई जोड़ी चांदी की पाजेब समेत करीब दस लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस ने अधिवक्ता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले
चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। घर के सामने दूसरे मकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन उसमें रिकार्डिंग नहीं मिली। इसके अलावा बैंक की तरफ से गली में लगे कैमरे के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस ने फुटेज खंगाली, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
घर पर काम करने महिला को भी दरवाजा खुला पाया
दोपहर के समय ही घर पर काम करने वाली महिला पहुंची तो उसने घर का दरवाजा खुला हुआ देखा तो उसने पड़ोस की महिला से इसके बारे पूछा तो उसने बताया कि घर पर इस समय कोई नहीं रहता। इसके कुछ देर बाद ही चोरी का पता चला।
बदमाशों को घर की लोकेशन की थी जानकारी
जिस तरह से बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, उसे देखकर अधिवक्ता व पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि बदमाशों ने पहले रेकी की। इसके अलावा बदमाशों को घर के अंदर की लोकेशन की जानकारी थी। बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कुंडा टूटने से दरवाजा खुल गया। इसके बाद बदमाश बेडरूम में पहुंचे। बदमाशों ने अलमारी को चाबी से खोलकर उसमें रखा कैश और जेवर समेट लिए। अधिवक्ता ने बताया चाबी अलमारी के ऊपर ही रखी थी। बराबर के दूसरे कमरे में जहां अलमारी रखी थी, उसके बाहर दरवाजे पर ताला लगा था। बदमाशों ने ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर भी चोरी किए।
तीन बेड शीट ले गए बदमाश
बदमाश अलग-अलग कमरों में बेड पर बिछाई गई तीन चादरें भी ले गए। जबकि अलमारी व बेड में रखे कपड़ों को वहीं छोड़ गए। माना जा रहा है कि बदमाश बेड शीट में चोरी का माल छिपाकर ले गए या उसका इस्तेमाल अपनी पहचान छिपाने में किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही पता चल सकेगा।