फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young men in the train was Shamli Chakubaji

शामली के युवकों ने ट्रेन में की थी चाकूबाजी

Tue, 29 Mar 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 29 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
शामली में मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन के पास कोच्चुवेली-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में चाकुओं से हमला करने की वारदात में शामली के युवक शामिल थे।
विज्ञापन

    एसपी जीआरपी के नेतृत्व में रात भर पुलिस ने शामली क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने शहर व देहात क्षेत्रों से करीब एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है।  

गत 20 मार्च को कोच्चुवेली एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने चाकुओं से सवारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गई थीं और एक युवक की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


युवक की पहचान सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पीकी निवासी नासिर के रूप में हुई थी। वह केरल से अपने गांव वापस लौट रहा था। चलती ट्रेन में चाकूबाजी से शासन व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। जिसके बाद रेलवे की पुलिस टीम घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  रविवार रात गोपनीय तरीके से एसपी रेलवे मुरादाबाद वैभव कृष्ण अपनी टीम के साथ शामली जीआरपी थाने पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद थी। पुलिस ने शामली शहर और देहात क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। इस दौरान एक दर्जन     से अधिक युवकों को हिरासत में लिया गया। 


इन युवकों को रात को ही पुलिस अपने साथ ले गई। जीआरपी एसओ रंजन शर्मा ने बताया कि मेरठ में हुई घटना के संबंध में टीम आई थी। कई स्थानों पर दबिशें दी गई। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। एसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed