Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are avoiding entering their bank account and Aadhaar numbers during self-enumeration.

Shamli News: स्व-गणना में बैंक खाता और आधार नंबर भरने से बच रहे लोग

Thu, 26 Nov 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
People are avoiding entering their bank account and Aadhaar numbers during self-enumeration.
शामली। जनगणना 2027 के तहत शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में लोगों को नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल और कंप्यूटर से ऑनलाइन विवरण दर्ज करते समय कई लोग अपनी निजी जानकारियां साझा करने से बच रहे हैं। उन्हें आशंका है कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी लीक हो सकती है या उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन

इसी डर के कारण कुछ लोग स्व-गणना का फॉर्म भरने में हिचकिचा रहे हैं। जिले में एक दिसंबर से घर-घर जनगणना का कार्य शुरू होगा। इससे पहले, 30 नवंबर तक लोगों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अवसर दिया गया है। हालांकि, ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। खासकर निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर वे असमंजस में हैं। कुछ लोग यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि कौन-सी जानकारी देना अनिवार्य है और किसका विवरण नहीं भरना है। जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर उत्तर प्रदेश और अपनी पसंद की भाषा का चयन कर विवरण दर्ज किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने पर स्व-गणना आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन

-युवाओं से मदद की अपील
जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने युवाओं से अपील की है। वे अपने परिवार के बुजुर्गों और आसपास के लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे। यह सहयोग जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। वे जनगणना का कार्य करेंगे और परिवारों से निर्धारित जानकारी लेंगे। इस दौरान ली गई जानकारी का सत्यापन भी किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से जनगणना कर्मियों को सहयोग देने और सही विवरण उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed