फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The woman refused to go together, the husband said divorce

महिला ने साथ जाने से किया इंकार, पति ने बोला तलाक

Thu, 16 Sep 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
The woman refused to go together, the husband said divorce
महिला ने साथ जाने से किया इनकार, पति ने बोला तलाक
विज्ञापन

शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में गांव पेलखा के निकट बाइक से भाई के साथ जा रही महिला को पति ने अपने दो भाइयों के साथ रोक लिया। तीनों भाइयों ने दोनों भाई-बहन के साथ मारपीट की और महिला को अपने साथ चलने को कहा। महिला ने जाने से इनकार किया, तो पति उसे तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के पति सहित तीनों भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कांधला थानाक्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी आजम ने थाना गढ़ीपुख्ता पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन नसरीन की शादी नौ साल पहले राशिद निवासी मोहल्ला आलखुर्द कैराना के साथ हुई थी। करीब एक साल पहले पति से मनमुटाव के चलते उसकी बहन उनके साथ मायके में रह रही है। आजम के मुताबिक राशिद बार-बार नसरीन को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी वह अपनी बहन को उसके साथ भेजना नहीं चाहते। आजम का कहना है कि मंगलवार शाम को वह अपनी बहन को रिश्तेदारी गांव बुड्ढाखेड़ा से मलकपुर जा रहा था। जब वे गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव पेलखा के पास पहुंचे, तो गाड़ी में उसका बहनोई राशिद, अपने भाई साबिर व इंतजार आए और उनकी बाइक रोक ली। राशिद उसकी बहन नसरीन को अपने साथ ले जाने लगा, लेकिन बहन ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि राशिद व उसके भाइयों ने गालीगलौज करते हुए दोनों भाई-बहन से मारपीट की। इसी दौरान राशिद ने नसरीन को तीन बार तलाक बोल दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed