{"_id":"6abffeec9dd1d11c700db03c","slug":"secured-a-payment-of-lakhs-of-rupees-by-replacing-the-bill-with-the-elderly-womans-photograph-shamli-news-c-26-1-sal1002-175269-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ई-ग्राम स्वराज... बिल की जगह वृद्धा का फोटो लगाकर करवा लिया लाखों रुपयों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ई-ग्राम स्वराज... बिल की जगह वृद्धा का फोटो लगाकर करवा लिया लाखों रुपयों का भुगतान
Sat, 03 Oct 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव... ई स्वराज पोर्टल पर बुजुर्ग महिला सरोज का अपलोड किया गया फोटो। ई ग्राम स्वराज
शामली। पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और पाई-पाई का हिसाब ऑनलाइन रखने के लिए शुरू किए गए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर भी बड़ा खेल किया जा रहा है।
औरंगाबाद में 20 से अधिक विकास कार्याें के भुगतान के लिए दस्तावेजों के स्थान पर गांव की महिला सरोज की तस्वीर ही अपलोड कर दी गई।
इसके अलावा कई भुगतानों में कोरे कागज और धुंधले बिल तक अपलोड किए गए हैं। जिलाधिकारी आलोक यादव ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
n औरंगाबाद... 20 से अधिक भुगतानों में एक ही तस्वीर : मई में प्राथमिक विद्यालय में इनवर्टर लगवाने के नाम पर 40,650 रुपये का भुगतान दर्ज है। इसके दस्तावेज में बिल या वाउचर की जगह गांव की बुजुर्ग महिला सरोज ही अपलोड कर दी गई। मई में ही सफाई कार्य के 48,040 रुपये, मजदूर भुगतान के 48,040 रुपये और लेबर भुगतान के 48,040 रुपये के भुगतान में बिल के स्थान पर यही तस्वीर लगी है।
जून में सफाई कार्य के 6,120 रुपये, मजदूर कार्य के 12,000 रुपये, संचारी रोग नियंत्रण के 12,920 रुपये, नाला कार्य के 17,000 रुपये और मजदूर कार्य के 11,900 रुपये समेत 20 से अधिक विकास कार्यों के भुगतानों में भी सरोज पत्नी सतीश कश्यप की तस्वीर अपलोड की गई है। अप्रैल में सीसी रोड कार्य के 1,18,024 रुपये और लेबर कार्य के 1,020 रुपये के भुगतान में अधूरे बिल लगाए गए है।
विज्ञापन
n गुराना... एक धुंधला पर्चा, कई भुगतान : गुराना में छह सितंबर को 6,000, 25,587, 21,529, 25,900, 55,530 और 51,123 रुपये के अलग-अलग भुगतान दर्ज हैं। इन सभी भुगतानों के साथ एक ही धुंधला दस्तावेज अपलोड किया गया है, जिससे भुगतान का विवरण स्पष्ट नहीं हो रहा है।
n बुंटा गांव... नौ भुगतान दस्तावेज एक : बुंटा में 30 जुलाई को 1,67,061, 1,36,650, 1,26,280, 39,793, 19,205, 16,467, 12,000, 4,756 और 4,255 रुपये के नौ भुगतान दर्ज किए गए। इन सभी भुगतानों के लिए बिल के बजाए एक ही धुंधला पर्चा अपलोड किया गया है।
n मादलपुर गांव... कोरे कागज पर दर्ज भुगतान : मादलपुर में भुगतान अरेंज कार्य के नाम पर भुगतान दर्ज है। इसके साथ बिल या वाउचर की जगह पोर्टल पर कोरा पन्ना अपलोड किया गया है। इसके अलावा अन्य भुगतानोें के भी यही हालात है। संवाद