फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Markets decked up for Navratri; sale of Goddess idols begins.

Shamli News: नवरात्र को लेकर सजा बाजार माता की मूर्तियाें की बिक्री शुरू

Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Navratri; sale of Goddess idols begins.
शहर के हनुमान रोड पर माता की मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
शामली। शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रों को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। माता की मूर्तियों से लेकर चुनरी, पूजा की थाली, कलश, शृंगार सामग्री और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बाजार में इस बार माता रानी की अलग-अलग आकार और डिजाइन की मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में माता की पारंपरिक मूर्तियों के साथ लाल और गुलाबी परिधानों में सजी मूर्तियां भी उपलब्ध हैं। कहीं माता को शेर पर सवार दिखाया गया है तो कहीं कमल पर विराजमान हैं। घरों में स्थापना के लिए छोटी मूर्ति की मांग है, जबकि मंदिरों और पूजा स्थलों के लिए बड़ी मूर्तियां खरीदी जा रही हैं। बाजार में मूर्तियों की कीमत 30 रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

बाजार में मिली सुनीता ने बताया कि वह घर की पूजा के लिए माता की छोटी मूर्ति लेने आई हैं। इस बार बाजार में मूर्तियों की अच्छी वैरायटी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा देवी ने बताया कि माता की मूर्ति के साथ पूजा का सामान भी बाजार में आसानी से मिल रहा है। नवरात्रों में घर की विशेष रूप से पूजा और सजावट की तैयारी की जा रही है। नेहा ने बताया कि उन्हें पारंपरिक रूप से सजी माता की मूर्ति पसंद है। नवरात्रों में घर के मंदिर को फूलों और चुनरी से सजाने की तैयारी है।

मूर्ति विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि नवरात्रों को देखते हुए अलग-अलग आकार की माता की मूर्तियां मंगाई गई हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सजी हुई और पारंपरिक दोनों तरह की मूर्तियां उपलब्ध हैं। नवरात्र शुरू होने के साथ खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed