{"_id":"5e4599408ebc3ee59a6afed0","slug":"the-villagers-took-out-a-rally-for-de-addiction-shamli-news-mrt468834514","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेट ग्रामीणों ने नशा मुक्ति के लिए रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडेट ग्रामीणों ने नशा मुक्ति के लिए रैली निकाली
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नशा मुक्ति के लिए रैली निकाली
शामली। राष्ट्रीय किसान (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्रथम चरण में नशा मुक्ति अभियान के तहत स्वयंसेवक और सेविकाओं ने मुंडेट गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान (पीजी) कॉलेज में शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सौरभ कुमार पांडेय ने ज्ञान की प्रतीक माता सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। स्वंयसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किए। शिविर के प्रथम चरण में नशा मुक्ति अभियान के तहत स्वयं सेवक और सेविकाओं ने मुंडेट गांव में रैली निकालकर आम नागरिकों को जागरूक किया। शिविर के दूसरे चरण में डॉक्टर ओमकार सिंह एवं डॉक्टर एमसी जैन ने स्वयंसेवक एंव स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में डॉक्टर चंद्रबली पटेल, डॉ विनीता कुमारी, लोकेंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।