फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Baliyan Murder Case: Gangster Rakesh Pampu Produced Via Video Conference, Police Seek Custody Remand

अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल जेल से गैंगस्टर राकेश पंपू की वीडियो कांफ्रेंस से पेशी, पुलिस रिमांड की तैयारी

Thu, 10 Sep 2026 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Sep 2026 12:09 PM IST
सार

अंकित बालियान हत्याकांड में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। शामली पुलिस ने उसे आरोपी बनाया है और अब पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: Gangster Rakesh Pampu Produced Via Video Conference, Police Seek Custody Remand
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू की बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हुई। शामली पुलिस ने उसे हत्याकांड में आरोपी बनाया है। अब पुलिस उससे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


बी वारंट के लिए किया था आवेदन
अंकित बालियान हत्याकांड में राकेश उर्फ पंपू की भूमिका सामने आने के बाद शामली पुलिस ने पिछले बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बी वारंट के लिए आवेदन किया था। अदालत ने पंपू को पेश करने के लिए तारीख तय की थी, लेकिन करनाल जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते उसे व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, 36 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; दो दिन राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी
पंपू के संगठित अपराध से जुड़े होने के कारण उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराने की मांग की गई थी। इसके बाद अदालत ने 10 सितंबर की तारीख तय की थी। बृहस्पतिवार को करनाल जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पंपू की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई। इसके बाद उसे अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी बना दिया गया।

पुलिस रिमांड के लिए देगी आवेदन
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि राकेश पंपू की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेशी हुई है। उन्होंने बताया कि अब पंपू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए अदालत में आवेदन किया जाएगा।

हत्याकांड की साजिश और नेटवर्क की कड़ियां खंगालने की तैयारी
पुलिस रिमांड मिलने के बाद जांच टीम पंपू से अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े संपर्कों, साजिश और अन्य आरोपियों के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर सकती है। पुलिस पहले से सामने आए संपर्कों और आरोपियों के बीच कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

इससे पहले भी टली थी पेशी
अदालत ने पिछले सोमवार को पंपू को तलब किया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से करनाल जेल प्रशासन उसे लेकर अदालत नहीं पहुंच सका था। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी का रास्ता अपनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed