कैराना। सोमवार शाम प.उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां पर व्यापारियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को प्रतीक चित्र भेंट किया तथा फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा व्यापारियों ने ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग, बीसीपीएम आरिश खान, फार्मेसिस्ट प्रवीण कुमार, मोहम्मद अली, दीपक अग्रवाल, डॉ. विकास चंद्र, एलटी गौरव शर्मा, राजीव कुमार, डॉ. मीनाक्षी धीमान, वार्ड ब्वाय रविंद्र, ईएमटी मनोज, एंबुलेंस चालक विकास को सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता व सचिव डा. निर्मल जैन ने कहा कि चिकित्सा विभाग के लोग दिन रात एक करके कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। हमें अपने डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों पर गर्व है। इस अवसर पर महामंत्री संदीप शर्मा, अमित धीमान, निशांत अग्रवाल, डा. इमरान आदि उपस्थित रहे।